1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. rajkummar rao and janhvi kapoor to seen together in dinesh vijan next horror comedy

अब जाह्नवी कपूर के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे राजकुमार राव!

फिल्म स्त्री के निर्माता दिेनेश विजन एक और हॉरर कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव के अपोजिट जाह्नवी कपूर को कॉस्ट करने का फैसला लिया है

Janhvi Kapoor
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। इस फिल्म को मिले अच्छे रिस्पॉस को देखते हुए निर्माता दिेनेश विजन ने राजकुमार के साथ एक और फिल्म करने का फैसला किया है। 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक दिनेश विजन और राजकुमार राव इस बार भी किसी हॉरर कॉमेडी पर ही काम करने जा रहे हैं। वहीं इस फिल्म में राजकुमार के अपो‍जिट जाह्नवी कपूर को अप्रोच किया गया है। फिल्म धड़क में जाह्नवी की परफॉमेस को देखते हुए निर्माताओं ने फैसला लिया है कि वह फिल्म में जाह्नवी को लीड रोल के लिए कास्ट करें। 
 
फिल्म स्त्री के सफल होने के बाद से ही उसका पार्ट 2 बनाने की बात कही जा रही है। इस फिल्म में राजकुमार राव के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आई थीं। 
 
जाह्नवी कपूर राजकुमार राव की बहुत बड़ी फैन हैं और उनके बारे में वह हर तरह की जानकारी रखती हैं। धड़क को देखकर राजकुमार राव भी उनसे काफी प्रभावित हुए थे और उनके साथ फिल्म बनाने की इच्छा भी जाहिर कर चुके हैं। जाह्नवी और राजकुमार राव की जोड़ी पर्दे पर एक फ्रेश जोड़ी की तरह दिखेगी, जिसे दर्शक देखना पसंद करेंगे।
अगला लेख
श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'शेड्स ऑफ साहो' का दूसरा टीजर