1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. आलेख

हर रोज मनाया जाना चाहिए महिला दिवस

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्रियों का महिला दिवस पर संदेश

महिला दिवस

महिला दिवस स्त्री के प्रति सम्मान को प्रदर्शित करने का दिन है। वह स्त्री जो मां, पत्नी, बहन, बेटी हर रूप में मौजूद है। महिला दिवस पर उसी नारी को सलाम कर रही हैं मशहूर टीवी एक्ट्रेस जिन्हें आप विभिन्न किरदारों में छोटे पर्दे पर देखते हैं।


PR
सुष्मिता सेन को आदर्श मानने वाली कृतिका सेंगर का कहना है कि हर दिन महिलाओं के सम्मान में मनाया जाना चाहिए क्योंकि वह अपने परिवार के लिए अपना जीवन समर्पित करती है। परिवार के सदस्यों के सपनों को पूरा करने में उनकी मदद करती है। वेलेंटाइन डे जैसे इसे भी जोरदार तरीके से सेलिब्रेट किया जाना चाहिए। साल के 365 दिन इसे मनाया जाना चाहिए।

PR
कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभा रही तोरल रसपुत्रा का कहना है कि महिला त्याग, तपस्या और मेहनत से अपने कर्तव्य का निवर्हन करती हैं। महिलाओं में हर परिस्थिति से लड़ने की क्षमता होती है। अपने जीवन को सफलता के साथ जीने वाली सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई।

PR
'पवित्र रिश्ता' में पूर्वी का किरदार निभा रही आशा नेगी का कहना है कि प्रत्येक महिला खास है, क्योंकि वह अपने जीवन में कई तरह की भूमिकाएं निभाती हैं। आशा अपनी मां पर बहुत श्रद्धा रखती हैं क्योंकि उनका मानना है कि उनकी मां एक परिपूर्ण गृहिणी हैं। वे उनकी अच्छी दोस्त हैं।

PR
'मधुबाला एक इश्क एक जुनून' की मधुबाला यानी दृष्टि धामी का कहना है कि महिला भगवान की सबसे शक्तिशाली रचना है। आज महिलाओं को खुद हर स्थिति से लड़ना होगा। महिलाओं ने आज के समाज को अपना शक्ति का अहसास कराया है। मुझे महिला होने पर गर्व है।

PR
सुरभि ज्योति यह मानती हैं कि महिला एक अदृश्य भूमिका निभाती है, साथ ही वह महत्वपूर्ण निर्णय भी लेती है। पुरुषों को भी उनके काम में सहयोग करती है, इसलिए उसके योगदान को इस दिन पुरस्कृत किया जाता है।

सुरभि भी मानती हैं कि महिला दिवस एक ‍ही दिन ही नहीं मनाना चाहिए क्योंकि महिलाएं 365 दिन अपने परिवार की सेवा में लगी रहती है। केवल एक दिन महिलाओं को समर्पित करना पक्षपात होगा। सुरभि अपनी नानी की तरह बनना चाहती हैं, जिन्होंने अपने परिवार पर अपना जीवन समर्पित कर दिया।

PR
'ससुराल सिमर का' की सिमर यानी दीपिका सेमसन का कहना है कि महिला अपने जीवन में कई कर्तव्यों का निर्वहन करती है। बेटी, पत्नी, मां, बहन कई रूपों में महिला को इस समाज में रहना पड़ता है। एक महिला के लिए परिवार की खुशियां सर्वोपरि हैं। महिला दिवस की शुभकामनाएं

PR
रति पांडे को महिला होने पर गर्व है। उनका कहना है कि घर पर परिवार की देखभाल करने और बच्चों के पालन-पोषण के लिए महिलाओं की आवश्यकता होती है। महिला अपना कर्तव्य बिना किसी मूल्य और आकांशा के निभाती है। इसकी कीमत पैसों में नहीं चुकाई जा सकती है। अगली पीढ़ी को संवारने में महिलाएं ही मुख्य भूमिका निभाती है। रति अपनी मां को अपना प्रेरक मानती हैं।

PR
खूबसूरत एक्ट्रेस सुहासी धामी का कहना है कि अगर वे किसी का सम्मान करती हैं तो वे उनकी मां हैं। सुहासी अपने जीवन की सफलता का श्रेय अपनी मां से प्राप्त नैतिकता और मूल्यों को देती हैं। उनका भी मानना है कि महिला दिवस एक दिन नहीं मनाया जाना चाहिए।

उनका कहना है कि महिला अपने परिवार की खुशियों के लिए ढेर सारे त्याग करती हैं। वे जिस दिन मां के लिए कुछ खास करती हैं, वही दिन उनके लिए महिला दिवस होता है। उन्हें अपनी मां से बहुत प्यार है।