'झलक दिखला जा' पर 200 करोड़ का सट्टा!
खुफिया एजेंसियों के हाथ लगे कुछ सूत्र
- पंकज शुक्ल
छोटे परदे पर बड़े सितारों की रियलिटी शो में मौजूदगी का नाता अंडरवर्ल्ड से फिर जुड़ता दिख रहा है। स्टेज शो करने वाले गायकों को हवाला के जरिये रकम भुगतान करने के मामले की जाँच के दौरान ही खुफिया एजेंसियों के हाथ इस बात के सूत्र भी लगे हैं कि क्रिकेट की तर्ज पर देश में टेलीविजन रियलिटी शो पर सट्टे का बड़ा बाजार पनप चुका है। इस बारे में तफ्तीश करने पर पता चला कि अकेले "झलक दिखला जा" शो के विजेता के नाम पर सट्टा बाजार में पिछले तीन दिनों में दो सौ करो़ड़ रुपये का वारा-न्यारा हो गया।
भारतीय टेलीविजन पर हाल के बरसों में तेजी से लोकप्रिय हुए रियलिटी शोज पर सट्टे का सिलसिला भी वहीं से आया है, जहाँ से ये टेलीविजन शो आए हैं। छोटे परदे पर प्रसारित होने वाले "बिग बॉस", "कौन बनेगा करो़ड़पति", "झलक दिखला जा", "जोर का झटका" जैसे तमाम कार्यक्रम दरअसल किसी न किसी विदेशी लोकप्रिय शो के हिंदी संस्करण हैं और इन विदेशी शो पर सात समंदर पार खुलेआम सट्टा लगता रहा है।
टेलीविजन शोज पर सट्टा लगाना अमेरिका में आम बात है और भारत में इसकी शुरुआत बिग बॉस के उस सीजन से बताई जाती है, जिसमें राहुल महाजन ने हिस्सा लिया था। बिग बॉस को बनाने वाली कंपनी से जु़ड़े सूत्र बताते हैं कि तब ये सट्टा रियलिटी शो में हिस्सा ले रहे कुछ प्रतियोगियों के जानने वालों ने ही आपस में खेलना शुरू किया था, लेकिन जैसे-जैसे इसमें लोग जु़ड़ते गए, ये सट्टा भी इन लोगों के हाथ से बाहर निकल गया।
रियलिटी शो पर सट्टा जहाँ कुछ अरसा पहले तक पूरी ईमानदारी से और एसएमएस द्वारा मिलने वाले वोटों पर ही लगा करता था, वहीं अब इसमें भी क्रिकेट की तरह बेईमानी की खबरें भी आने लगी हैं।
सट्टा बाजार के मुताबिक किसी खास प्रतियोगी पर ज्यादा सट्टा लग जाने के बाद उसके विरोधी प्रतियोगी को जिताने के लिए खुद सट्टा बाजार के लोग हजारों की तादाद में एसएमएस भेजने लग जाते हैं।
सोनी टेलीविजन पर मंगलवार की रात झलक दिखला जा के फाइनल को लेकर हाल के दिनों का सबसे बड़ा सट्टा लगा। सट्टा बाजार के मुताबिक चांग का भाव सट्टा बाजार में काफी कम था और उसके जीतने से सट्टा खेलने वालों को भारी नुकसान उठाना प़ड़ा है।
इस शो के सबसे तग़ड़े दावेदार माने जा रहे सुशांत सिंह राजपूत पर अकेले दिल्ली और आसपास के इलाकों में करीब 50 करोड़ का सट्टा लगने की बात अंडरवर्ल्ड के सूत्र बता रहे हैं।