1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा

ब्रैड पिट और एंजलिना में दरार

लंदन ब्रैड पिट
एक समय हॉलीवुड की सबसे आदर्श जोड़ी माने जाने वाले ब्रैड पिट और एंजलिना जोली के बीच दरार आती दिख रही है। एंजलिना की नई फिल्म 'साल्ट' के सेट पर मौजूद सूत्रों के अनुसार एंजलिना अपनी नई फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ समय तक अपने पति व बच्चों से नहीं मिलीं।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार हालाँकि उनके पति और बच्चे उनके साथ रहने के लिए न्यूयॉर्क पहुँच गए थे, इसके बाद भी वे उनसे नहीं मिलीं। 33 वर्षीय अभिनेत्री न्यूयॉर्क के वाल्डोर्फ एस्टोरिया होटल में अकेली रह रहीं हैं, जबकि उनके 45 वर्षीय पति पिट ने अपने छह बच्चों के साथ रहने के लिए नजदीक ही एक घर किराए पर लिया है। पिट और फिल्म के निर्माता एंजलिना के तेजी से वजन घटने से चिंतित हैं।

एक सूत्र ने समाचार-पत्र से कहा कि ब्रैड और बच्चे कभी-कभी ही सेट पर आते हैं और एंजलिना बिलकुल अलग-थलग नजर आती हैं। वे अकेली रह रही हैं और दिन में लगभग 15 घंटे काम करती हैं। हम सभी उनके लिए चिंतित हैं।

वे अपने सभी खतरनाक दृश्य स्वयं करती हैं और खाने पर भी ध्यान नही देती हैं। वे कैमरे पर बहुत छोटी दिख रही हैं। जोली फिल्म में एक सीआईए एजेंट की भूमिका निभा रहीं हैं, जिस पर देशद्रोही होने का आरोप है।