सहवाग के आईपीएल में 1000 रन पूरे
दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ अपनी पारी के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग में 1000 रन पूरे किए।
सहवाग ने 17वाँ रन पूरा करते ही यह उपलब्धि हासिल की। वह इस ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में 1000 या इससे अधिक रन बनाने वाले 12वें बल्लेबाज हैं।
सहवाग से पहले सुरेश रैना (1437), सचिन तेंडुलकर (1371), जैक्स कैलिस (1319), एडम गिलक्रिस्ट (1301), गौतम गंभीर (1202), रोहित शर्मा (1197), महेंद्रसिंह धोनी (1127), मैथ्यू हेडन (1107), कुमार संगकारा (1096), यूसुफ पठान (1044) और सौरव गांगुली (1031) ने आईपीएल में 1000 से अधिक रन बनाए थे।
आईपीएल में सहवाग का यह 42वाँ मैच है और उन्होंने अब तक सात अर्धशतक जमाए हैं। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ इस सूची में जुड़ने वाला अगला नाम हो सकता है।
द्रविड़ को आईपीएल में 1000 रन पूरे करने के लिए अब केवल एक रन की दरकार है। (भाषा)