1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. आईपीएल 2011

बालाजी ने अकरम की प्रशंसा की

राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सिर्फ 15 रन देकर तीन विकेट लेने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने इस प्रदर्शन का श्रेय पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और नाइट राइडर्स के गेंदबाजी कोच वसीम अकरम को दिया और कहा कि वह और उनके अन्य साथी अकरम से गेंदबाजी के काफी गुर सीख रहे हैं।

बालाजी ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि वह (अकरम) क्या करने में सक्षम हैं। हम उनसे काफी कुछ सीख रहे हैं। मसलन, कैसे आक्रमण किया जाए और अन्य चीजें। ये सभी एक गेंदबाज के लिए बहुत मायने रखती हैं। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें