1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. आईपीएल 2011
Written By वार्ता
Last Modified: मुंबई , गुरुवार, 5 मई 2011 (17:23 IST)

नॉकआउट के द्वार पर खड़े हैं-सचिन

पुणे वारियर्स नॉकआउट चरण सचिन तेंडुलकर आईपीएल 4 मुंबई इंडियंस
पुणे वारियर्स के खिलाफ बुधवार को मैच जीतकर फिर से आईपीएल की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंचे मुंबई इंडियंस के कप्तान सचिन तेंडुलकर ने कहा है कि वह नॉकआउट चरण के द्वार पर खड़े हैं और उनकी टीम आगामी मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन कर उसमें प्रवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मास्टर ब्लास्टर सचिन ने मैच के बाद कहा कि हमारी टीम हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की काबिलियत रखती है। हम नॉकआउट में प्रवेश करने के लिए बेताब हैं। उन्होंने चार ओवर में मात्र सात रन देकर दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने पुणे के गेंदबाज राहुल शर्मा की तारीफ करते हुए कहा राहुल ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने इससे पहले भी कई बार शानदार प्रदर्शन किया है।

सचिन ने मैच में 36 रन बनाने वाले टी सुमन और 28 रन बनाने वाले कीरोन पोलार्ड की प्रशंसा करते हुए कहा इन दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की। मैं खुश हूँ कि मैंने कीरोन पोलार्ड और एंड्रयू साइंमड्स से पहले सुमन को बल्लेबाजी करने के लिए उतारा और मेरा यह फैसला सही साबित हुआ। उन्होंने कहा हमें आगामी मैचों में भी इसी प्रकार अच्छा प्रदर्शन करना है। यदि हम ऐसा कर पाते हैं तो नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लेंगे। (वार्ता)
लेखक के बारे में
वार्ता