गेंदबाजों ने जिताया मैच-जयवर्धने
कम स्कोर के बावजूद कोलकाता नाइटराइडर्स का विजय रथ रोकने से खुश दिख रहे कोच्चि टस्कर्स केरल के कप्तान महेला जयवर्धने ने इस रोमांचक जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों को दिया।
जयवर्धने ने कोच्चि की छह रन से जीत के बाद कहा कि मुझे पता था कि यह मैच फंस सकता है क्योंकि इस पिच पर 130 रन का स्कोर चुनौतीपूर्ण था। हमारे गेंदबाजों ने दबाव में बेहतरीन गेंदबाजी की जबकि हमारा क्षेत्ररक्षण बेजोड़ रहा। कोच्चि ने सात विकेट पर 132 रन बनाए जबकि कोलकाता को नौ विकेट पर 126 रन ही बनाने दिए।
उन्होंने कहा कि हमारे तेज गेंदबाजों आरपी सिंह और विनयकुमार में विविधता है और मैं जानता था कि उनका उपयोग आखिरी ओवरों में किया जा सकता है। हमारे पास रमेश पोवार, रविंदर जड़ेजा, और मुथैया मुरलीधरन के रूप में चोटी के स्पिनर हैं और उन्होंने मैच का रुख पलटा।
जयवर्धने को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। उन्होंने कहा कि शुरू में ही जैक कैलिस और गौतम गंभीर का विकेट लेने से वे कोलकाता पर दबाव बनाने में सफल रहे। हमने शुरू में विकेट ले लिए। गंभीर और कैलिस जैसे बल्लेबाजों के विकेट गंवाने से कोई भी टीम आहत होगी।
कोच्चि के कप्तान ने कहा कि पिच के मिजाज को देखते हुए उनके बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने कहा कि हमें 15-20 रन और बनाने चाहिए थे लेकिन यह विकेट धीमा था। हमें पता था कि स्पिनरों के सामने खेलना मुश्किल होगा और हमने लगातार विकेट भी गंवाये लेकिन हमारा स्कोर प्रतिस्पर्धा था।
गंभीर ने कहा कि कोच्चि के गेंदबाजों ने जिस तरह से गेंदबाजी की उससे वे जीत के हकदार थे। हम अपने प्रदर्शन से निराश हैं। हम अपनी क्षमतानुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए। उम्मीद है कि अगले मैच में हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
गंभीर ने यह मानने से भी इनकार कर दिया कि उनकी टीम ने कोच्चि को हल्के से लेने की गलती की। उन्होंने कहा कि यह इस तरह का प्रारूप है कि आप किसी भी टीम को हल्के से नहीं ले सकते।
यूसुफ पठान ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन बल्लेबाजी में वह फिर से नहीं चल पाए। पठान चोटिल भी हैं। इस बारे में गंभीर ने कहा कि उनकी चोट गंभीर नहीं है। उन्हें अगले मैच तक पूरी तरफ फिट होना चाहिए। (भाषा)