रावण : अच्छाई बनाम बुराई
बैनर : मद्रास टॉकीज, रिलायंस बिग पिक्चर्स
निर्माता-निर्देशक : मणिरत्नम
गीत : गुलजार
संगीत : एआर रहमान
कलाकार : अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, विक्रम, गोविंदा, निखिल द्विवेदी, मनीषा कोइराला, रवि किशन
रिलीज डेट : 18 जून 2010
निर्माता-निर्देशक : मणिरत्नम
गीत : गुलजार
संगीत : एआर रहमान
कलाकार : अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, विक्रम, गोविंदा, निखिल द्विवेदी, मनीषा कोइराला, रवि किशन
रिलीज डेट : 18 जून 2010
PR |
‘रावण’ के लिए मणिरत्नम ने जितनी मेहनत खुद की है और अपने कलाकारों से करवाई है, शायद ही पहले उन्होंने किसी फिल्म के लिए की हो। ऐसे लोकेशन पर फिल्म को शूट किया गया है, जहाँ तक सारे साधनों के साथ पहुँचना बेहद मुश्किल था। फिल्म के स्टार्स के लिए कोई सुविधा नहीं थी। फिल्म बनने में इतना समय और ऊर्जा लगी कि इतने में तो फिल्म के कलाकार दो-तीन फिल्म कर सकते थे, लेकिन फिल्म के स्टार्स अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राज ने कभी कोई शिकायत नहीं की। फिल्म के सेट पर कई दुर्घटनाएँ घटीं, लेकिन इससे पूरी यूनिट के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।

