1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
  6. बिपाशा का सेक्सी आइटम नंबर

बिपाशा का सेक्सी आइटम नंबर

बिपाशा बसु
WD

सारी हीरोइन इस समय आइटम नंबर कर रही हैं तो भला सेक्सी बिपाशा बसु कैसे पीछे रह सकती हैं। उनका पिछला आइटम नंबर बीड़ी जलाइले का नशा लोगों के सिर से अभी तक उतरा नहीं है। बिपाशा के प्रशंसक यह जानकर बेहद खुश होंगे कि आने वाली फिल्म ‘जोड़ी ब्रेकर्स’ में उन्हें बिपाशा पर फिल्माया गया एक सेक्सी आइटम नंबर देखने को मिलेगा।

इस गीत के बोल बिपाशा के नाम पर है। यह गीत फिल्माया लिया गया है और फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि बिपाशा इसमें बड़ी गजब लगी हैं। जो लोग कहते हैं कि बिपाशा की उम्र हो चली है, उनमें पहले जैसा नमक नहीं रह गया है, उनके मुंह यह गाने को देखने के बाद बंद हो जाएंगे। वे अपनी उम्र से 10 वर्ष कम लगी हैं।

वैसे भी जॉन से ब्रेकअप के बाद बिपाशा अब अपने आपको आजाद महसूस कर रही हैं और काम पर पहले से अधिक ध्यान दे रही हैं। वरना पहले शूटिंग के वक्त उन्हें जॉन से मिलने जाने की जल्दी रहती थी।