1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला

प्रिटी जिंटा : सलमान की खातिर

सलमान खान
PR
प्रिटी जिंटा ने सलमान खान के भाई सोहेल खान की फिल्म ‘मैं और मिसेस खन्ना’ में छोटा-सा रोल निभाने के बदले में एक पैसा भी नहीं लिया। सलमान और प्रिटी ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ और ‘जानेमन’ जैसी फिल्म साथ कर चुके हैं और तबसे दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है।

प्रिटी का मानना है कि सलमान एक बेहतरीन इंसान हैं। जब भी‍ प्रिटी को उनकी जरूरत पड़ी, मदद के लिए सलमान हमेशा आगे आए हैं। इसलिए जब सलमान की तरफ से उन्हें इस फिल्म में एक छोटा रोल निभाने का ऑफर मिला तो उन्होंने तुरंत हाँ कह दिया। प्रिटी से जुड़े लोगों का कहना है कि वे फिल्म से जुड़कर खुश हैं और अपने छोटे-से योगदान के बदले में उन्होंने पारिश्रमिक लेने से इंकार कर दिया।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें