कुछ हटकर है ऑडी ए8
भारत में लग्झरी कारों में एक बड़ा नाम है ऑडी। भारतीय बाजार में ऑडी ने 'ए8' नाम से एक नया मॉडल लांच किया है। ऑडी का यह मॉडल मर्सिडीज की ‘एस’ क्लास और बीएमडब्ल्यू की 7 सिरीज का मुकाबला करेगा। इसके काफी फंक्शन्स ऑडी ए4 से मिलते-जुलते हैं अगर एक्टिरियर्स की बात करें तो फ्रंट साइड अलग ही लुक देता है और बेहद स्टाइलिश है।
WD |
इस मॉडल के पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन उपलब्ध हैं। ऑडी का पेट्रोल इंजिन 4.2 एल 'एफएसआई वी8' 367 बीएचपी पॉवर प्रोड्यूस करता है। जबकि डीजल वर्जन 3.0 एल टीडीआई वी6 इंजिन 247 बीएचपी की पॉवर प्रोड्यूस करता है। इसके अलावा ऑडी एक और मॉडल वर्ष की दूसरी तिमाही में पेश करेगी जिसका इंजिन 493 बीएचपी का होगा।
तकनीक : तकनीक के मामले में भी यह कार अन्य से कहीं आगे है। ऑडी ए8 बीएमडब्ल्यू ग्राँड टूरिस्मो, जगुआर एक्सएफ, बीएमडब्ल्यू 7 सिरीज, वॉक्सवैगन फैंटन, बीएमडब्ल्यू 6 सिरीज और मर्सिडीज बेंज एस क्लास को टक्कर देती है।
कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में यह कार सर्वाधिक लग्झरी और कम्फर्टेबल होगी। इस कार के 3 एक्सक्लूसिव वेरिएंट्स बाजार में आने की उम्मीद है जिसमें से 2 पेट्रोल और एक डीजल मॉडल होगा। सभी इंजिन टर्बोचार्ज्ड हैं और डायरेक्ट फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम वाले हैं।

