कार रिव्यू : टोयोटा इटियोस
दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनी टोयोटा ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित एंट्री-लेवल सिडान इटियोस लाँच कर ही दी। इसकी कीमत 4.96 लाख रुपए से 6.86 लाख रुपए (बेसिक से लेकर अन्य मॉडल)के बीच है। बेंगलुरु के ऑटो एक्सपो 2010 में यह कार लोगों के आकर्षण का केंद्र रही थी। इस कार की बुकिंग जनवरी 2011 से शुरू हो जाएगी जिसके लिए आपको मात्र 50 हजार रुपए जमा कराना होंगे।
PR PR |
इसके 5 मॉडल टोयोटा इटियोस जे, टोयोटा इटियोस जी, टोयोटा इटियोस जी सेफ्टी, टोयोटा इटियोस वी एंड टोयोटा इटियोस वीएक्स, 6 रंगों में उपलब्ध होंगे। टोयोटा का कहना है कि भारतीय ग्राहकों को विशेष तौर पर ध्यान में रखकर इस छोटी कार को बनाने में 2 हजार इंजीनियरों की मेहनत लगी है। कार के रेड एंड ब्लैक इंटीरियर, शानदार पॉवर, बेहतरीन परफार्मेंस और कुशल ईंधन क्षमता के लिए इसकी गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं किया गया है। कंपनी ने इस गाड़ी को सामान्य प्राइज रेंज में लाने के लिए यहीं के उपकरणों का इस्तेमाल किया है।
(आगे पढ़िए...)
कंपनी का दावा है कि इटियोस में विश्व स्तरीय तकनीक और गुणवत्ता मिलेगी जिसकी तुलना आप मारूति स्विफ्ट डिजायर, टाटा मांजा और हुंडई एक्सेंट से कर सकते हैं।

