1. सामयिक
  2. 10वां विश्व हिन्दी सम्मेलन
  3. समाचार
  4. Vishwa Hindi sammelan

हिन्दी और तकनीक ने बढ़ाए रोजगार के अवसर

Vishwa Hindi sammelan
प्रभासाक्षी डॉट कॉम के समूह संपादक बालेन्दु शर्मा दाधीच का मानना है कि हिन्दी और तकनीक के मेल ने देश में रोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं। 
 
गत दिनों भोपाल में आयोजित 10वें विश्व हिन्दी सम्मेलन के मौके पर दाधीच ने कहा कि तकनीक के माध्यम से हिन्दी के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। जिस तरह मोबाइल फोन और कंप्यूटरों का प्रसार हो रहा है, बाजार में हिन्दी की मांग भी बढ़ रही। कंपनियों को मांग पूरी करने के लिए आगे आना पड़ रहा है। 
 
तीन विश्व सम्मेलनों में भागीदारी कर चुके बालेन्दु दाधीच कहते हैं कि दसवां हिन्दी सम्मेलन कई मायनों में उत्कृष्ट और अद्वितीय रहा। यहां सैद्धांतिक चर्चाएं और मात्र पर्चे नहीं पढ़े गए बल्कि सत्रों को व्यावहारिक बनाने की कोशिश भी की गई। सत्रों को इतना छोटा नहीं रखा कि अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाएं। स्वयं मुख्‍यमंत्री ने एक सत्र का संचालन किया।
विस्तृत साक्षात्कार के लिए देखें वीडियो
लेखक के बारे में
वृजेन्द्रसिंह झाला
वृजेन्द्रसिंह झाला पिछले 30 से ज्यादा वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।    अनुभव : वृजेन्द्रसिंह झाला तीन दशक से ज्यादा का प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया का अनुभव है। वर्तमान.... और पढ़ें