1. खेल-संसार
  2. विश्व कप क्रिकेट 2015
  3. समाचार
  4. World Cup, Pakistan Cricket, the first batch, got to home

पाकिस्तान के खिलाड़ी कड़ी सुरक्षा के बीच घर लौटे

विश्व कप
विश्व कप क्रिकेट 2015 में अपनी छाप न छोड़ पाई पाकिस्तान टीम विश्व कप के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हारकर विश्व कप से बाहर हो गई। पाकिस्तान की टीम की हार से पाकिस्तानी दर्शक काफी रोष में हैं। पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी  इस दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच लाहौर एयरपोर्ट से घर लौटे। 
 
लाहौर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें लाहौर पहुंचने वाले खिलाड़ियों को सुरक्षा प्रदान करने को कहा गया है। ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी, विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद और तेज गेंदबाज सोहेल खान कराची पहुंचे। शहर के एक अन्य सीनियर बल्लेबाज यूनिस खान मेलबर्न में ही रुक गए हैं।