1. खेल-संसार
  2. विश्व कप क्रिकेट 2015
  3. समाचार
  4. World cup cricket, Rubail hussain, Naznin Akhtar

4 विकेट और रेप चार्ज से मुक्त

World cup cricket
हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ बांग्लादेश के जीत के हीरो रहे रुबेल हुसैन को दिन-ब-दिन खुशखबरी मिल रही हैं। उनके खिलाफ पिछले दिनों बलात्कार का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री नाजनीन अख्तर हैप्पी ने मुकदमा वापस लेने को कहा है। 
गौरतलब है कि 19 वर्षीय बंगाली अभिनेत्री नाजनीन ने रुबेल पर आरोप लगाया था कि रुबेल ने उनसे शादी का वादा कर यौन शोषण किया और बाद में मुकर गए। इसके बाद रुबेल को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन विश्व कप में शामिल होने के लिए कोर्ट ने विश्व कप तक की रुबेल को जमानत दे दी थी। वे जमानत पर छूटकर विश्व कप में हिस्सा ले रहे हैं।

विश्व कप में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए नाजनीन ने उन्हें माफ करने का फैसला किया है। नाजनीन ने कहा कि मैंने उन्हें माफ करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि मैं इस मामले में कोई सुबूत पेश नहीं करूंगी। इससे पहले अभिनेत्री के वकील ने कहा कि वे मुकदमा नहीं लड़ेंगी क्योंकि वे नहीं चाहती कि उनके मुकदमें से मौजूदा टीम के प्रदर्शन पर कोई असर पड़े।