• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. विश्व कप क्रिकेट 2015
  3. समाचार
  4. World cup 2015, Final match, Australia vs New zeland,Umpires
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 27 मार्च 2015 (15:49 IST)

धर्मसेना, केटलबोरो होंगे विश्व कप फाइनल के अंपायर

World cup 2015
दुबई। श्रीलंका के कुमार धर्मसेना और इंग्लैंड के रिचर्ड केटलबोरो को मेलबर्न में रविवार को  ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मुकाबले के लिए शुक्रवार को  मैदानी अंपायर नियुक्त किया गया।
आईसीसी ने बयान में कहा कि कुमार धर्मसेना और रिचर्ड केटलबोरो 2 मैदानी अंपायर होंगे। श्रीलंका  के रंजन मदुगुले को इस मुकाबले के लिए मैच रैफरी नियुक्त किया गया है।
 
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 95 रन हराकर फाइनल में जगह बनाई जबकि न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में  दक्षिण अफ्रीका को हराया।
 
फाइनल के लिए अधिकारियों की नियुक्ति इस प्रकार है- (29 मार्च) : ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड,  मेलबर्न रंजन मदुगुले (मैच रैफरी), कुमार धर्मसेना और रिचर्ड केटलबोरो (दोनों मैदानी अंपायर),  मराइस इरासमस (तीसरे अंपायर) और इयान गाउल्ड (चौथे अंपायर)। (भाषा)