1. खेल-संसार
  2. विश्व कप क्रिकेट 2015
  3. समाचार
  4. Darren Sammy, Jason Holder, conflict, war, World Cup 2015

मैदान पर लड़ने लगे होल्डर और सैमी

Darren Sammy
नेपियर। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी को मस्तमौला खिलाड़ी के रूप में पहचाना जाता है, लेकिन विश्व कप में रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ मैच के दौरान मैदान में वे थोड़ी देर के लिए गुस्सा हो गए।

पूर्व कप्तान सैमी और वर्तमान कप्तान जेसन होल्डर के बीच हुए इस मामूली विवाद ने मैच में थोड़ी गर्मी ला दी। यूएई की बल्लेबाजी के दौरान सैमी ने पारी का 30वां ओवर डाला था, जिसमें उन्होंने 4 रन दिए थे। इसके बावजूद जब कप्तान जेसन होल्डर ने 32वें ओवर में गेंदबाजी की जिम्मेदारी सैमी को हटाकर ड्‍वेन स्मिथ को सौंपी तो वे सैमी अपनी नाराजगी को छुपा नहीं पाए। 
 
इस तरह मात्र 1 ओवर के बाद गेंदबाजी से हटाए जाने को लेकर उनके और कप्तान होल्डर के बीच कुछ बात भी हुई। होल्डर उन्हें अपने इस निर्णय की वजह समझाते हुए नजर आए, लेकिन सैमी इससे आश्वस्त नहीं दिखे। (एजेंसियां)