सम्बंधित जानकारी
- Life Style : बारिश में जल्दी से कपड़े सुखाने के 5 तरीके
- बारिश में लाइट के आस पास होते हैं कीड़े तो इन टिप्स को आजमाएं
- 46 की उम्र में भी दिखती हैं जवां अनुपमा, जानिए इनका ब्यूटी सीक्रेट
- उमस के कारण हो रही हैं सब्जियां जल्दी खराब, इन टिप्स को करें फॉलो
- इन 5 चीजों को microwave में कभी न करें दुबारा गर्म
किचन में हो गया है sink जाम? इन टिप्स को करें फॉलो
clogged kitchen sink home remedy
1. ENO और गर्म पानी: आज के समय में ENO एसिडिटी को दूर करने के साथ कई घरेलू काम भी उपयोग होता है। ENO भी एक प्रकार का बेकिंग सोडा है जिसकी मदद से आप किचन के सिंक को आसानी से साफ कर सकते हैं। ENO से सिंक साफ करने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें..
- एक कटोरी में गर्म पानी लें और उसमें ईनो को मिला दें।
- इस मिक्सचर को सिंक में डालें और 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद फिर से थोड़ा सा गर्म पानी करें और इसे सिंक में डाल दें।
- जो पानी या कचरा जम रहा था वो आसानी से साफ हो जाएगा।
2. बेकिंग सोड़ा और विनेगर: बेकिंग सोड़ा से सिंक आसानी से साफ हो जाता है। आप इन टिप्स से सिंक को कर सकते हैं साफ..
- सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच बेकिंग सोड़ा और 1 चम्मच विनेगर लें। पानी की मात्रा कम रखें।
- इस मिक्सचर को सिंक के पाइप में डाल दें। यह मिक्सचर नीचे पाइप तक जाना चाहिए।
- इसके बाद 1 चम्मच बेकिंग सोड़ा आप इसके ऊपर डाल दें और 10 मिनट तक रहने दें।
- 10 मिनट बाद इसमें गर्म पानी को तुरंत प्रेशर के साथ सिंक में डाल दें।
-
कुछ देर तक नल का पानी चला कर रहें और सिंक में जाम कचरा आसानी से साफ़ हो जाएगा।
3. पतली डंडी का इस्तेमाल: सिंक जाम होने पर सबसे पहले आप सिंक के आस-पास जमे कचरे को हाथों से हटा दें। इसके बाद एक पतली डंडी या सीख का इस्तेमाल करके नाली के छेद में डालें। ऐसा करने से ऊपर जमा कचरा आसानी से नीचे चला जाएगा। इसके बाद सिंक को अच्छे से साफ़ कर लें और ऊपर से कचरे को भी हटा लें।
