विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिला में भारत की 4 महिलाएं
विश्व की 100 शक्तिशाली महिलाओं की फोर्ब्स ने ताजा सूची जारी की है। इस सूची में भारत की 4 शख्सियतें शामिल हैं। शोभना भरतिया, चंदा कोचर, अरुंधति भट्टाचार्य और किरण मुजूमदार शॉ यह चार ऐसे नाम है जिन्होंने वैश्विक स्तर पर भारत की गरिमा में चार चांद लगाए हैं। आइए जानें इन महिलाओं के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में और उससे पहले जानते हैं इन 100 शक्तिशाली महिलाओं में सबसे पहले नंबर पर आने वाली जर्मनी की एंजेला मार्केल के बारे में -