1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2021
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021
  4. Speaking against him is speaking against Bharat Mata-Suvendu Adhikari

शुभेन्दु उवाच! मोदी के खिलाफ बोलना यानी भारत माता के विरुद्ध बोलना...

West Bengal election 2021
कोलकाता। लोकतंत्र में एक तरफ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है, वहीं ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में आए शुभेन्दु अधिकारी भाजपा के रंग में पूरी तरह रंग गए हैं। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी चुने हुए प्रधानमंत्री हैं, अत: उनके खिलाफ बोलना यानी लोकतंत्र के खिलाफ बोलना है। 
 
शुभेन्दु यहीं नहीं रुके। एएनआई के ट्‍वीट के मुताबिक उन्होंने कहा कि आपको कोरोनावायरस संक्रमण के लिए पीएम मोदी की वैक्सीन ही लेनी पड़ेगी। पाकिस्तान और बांग्लादेश के पास यह वैक्सीन नहीं है। ऐसे में मोदी के खिलाफ बोलना यानी भारत माता के खिलाफ बोलना है, मोदी के खिलाफ बोलना यानी भारत माता के खिलाफ बोलना है। हालांकि यही शुभेन्दु निर्वाचित मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं।
इस ट्‍वीट के जवाब में लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया भी जाहिर की। Abby नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया- यह व्यक्ति पागल हो गया है। शुभेन्दु नंदीग्राम से चुनाव हार रहे हैं। एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि वैक्सीन मोदी की नहीं है, यह इंडिया की है। मोदी भारत नहीं हैं। 
 
आशीष नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया- भाजपा को कोई और नहीं मिला टिकट देने के लिए। यदुवंशी अशोक ने कहा कि यह कैसे संभव है कि यदि आप नरेन्द्र मोदी के खिलाफ हैं तो आप लोकतंत्र के खिलाफ हैं।
अगला लेख
Covid 19 के 65 साल से अधिक उम्र के मरीजों के फिर से संक्रमित होने का कहीं अधिक खतरा