1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2021
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021
  4. West Bengal Election 2021 : चाय बागान कर्मियों के नेताओं ने खोली BJP के वादे की पोल

West Bengal Election 2021 : चाय बागान कर्मियों के नेताओं ने खोली BJP के वादे की पोल

BJPpromise
कोलकाता। चाय व्यापार संघ के एक नेता ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में चाय बागानों में काम करने वालों का दैनिक न्यूनतम वेतन बढ़ाकर 350 रुपए किए जाने का भाजपा का वादा झूठा है, क्योंकि पार्टी ने 5 साल पहले असम में चाय श्रमिकों से किए इसी प्रकार के वादे को पूरा नहीं किया है। भगवा दल ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में रविवार को वादा किया कि वह राज्य के चाय बागान कर्मियों का न्यूनतम दैनिक वेतन 202 रुपए से बढ़ाकर 350 रुपए करेगी।

 
चायकर्मियों की संयुक्त मंच समिति के नेता जियाउल आलम ने कहा कि असम में 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणापत्र में चायकर्मियों को न्यूनतम 351.33 रुपए देने का वादा किया था। पार्टी ने चुनाव जीता, लेकिन वह वादे को पूरा नहीं कर पाई इसलिए पश्चिम बंगाल के लिए किया गया वादा भी बिलकल झूठा है। असम में भाजपा नीत सरकार ने चाय बागान कर्मियों का दैनिक वेतन 50 रुपए से बढ़ाकर 217 रुपए किए जाने के प्रस्ताव को पिछले महीने मंजूरी दी थी, लेकिन गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने इस पर रोक लगा दी है। (भाषा)
अगला लेख
Bengal Assembly Elections 2021: ममता बनर्जी ने स्वयं को क्यों कहा मूर्ख? बोलीं- नहीं पहचान पाईं असली चेहरा