1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2021
  3. असम विधानसभा चुनाव 2021
  4. who is chandana bauri pm modi says in Bankura rally

West Bengal Election 2021 : कौन हैं चांदना बावरी? जिनका नाम लेकर PM मोदी ने ममता बनर्जी को दी चुनौती

West Bengal Assembly Elections 2021
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावों पर राजनीतिक पार्टियों का धुआंधार प्रचार जारी है। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस लगातार प्रचार कर रहे हैं। भाजपा की तरफ से जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही बड़े नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए आमसभाएं व रैलियां कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ तृणमूल की ओर से ममता बनर्जी ने प्रचार की कमान संभाल रखी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बांकुरा में रैली को संबोधित किया। इस सभा में प्रधानमंत्री ने चांदना बाउरी का नाम लेकर ममता बनर्जी को चुनौती दी। आखिर कौन हैं चांदना बाउरी।  
चांदना बाउरी को भाजपा ने बांकुड़ा जिले के सालतोरा विधानसभआ सीट से मैदान में उतारा है। खबरों के अनुसार चांदना बेहद की गरीब परिवार से आती हैं।
चांदना के पास ना तो प्रचार के लिए पैसे हैं, न ही गाड़ी और न ही समर्थकों का हुजूम। चांदना मनरेगा में रजिस्टर्ड मजदूर हैं। उनके पति भी दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।
30 साल की चांदना बाउरी लोगों से घर-घर संपर्क कर वोट देने की अपील कर रही हैं। खबरों के अनुसार चांदना के पास संपत्ति के नाम पर 3 बकरियां, 3 गाय (उनमें से एक उनके माता-पिता ने दी थी), एक मिट्टी का कच्चा घर है। 30  वर्षीय चांदना अपनी मेहनत और कर्मठता से पार्टी की जिला इकाई में सदस्य बनीं और विधानसभा चुनाव में टिकट पा सकीं। यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। चांदना रोज सुबह 8 बजे गंगा जल घाटी ब्लॉक के केलई गांव से एक मेटाडोर में भगवा रंग की साड़ी पहनकर अपने लिए वोट मांगने निकल जाती हैं। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
महाराष्ट्र ATS ने किया मनसुख हत्याकांड सुलझाने का दावा, 2 को किया गिरफ्‍तार