1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. वेब-वायरल
  4. Viral video claims Social distancing flouted in Hyderabad for eid shopping, fact check

क्या ईद की खरीददारी के लिए हैदराबाद में उमड़ी भारी भीड़, जानिए वायरल वीडियो का सच...

Hyderabad
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोगों से खचाखच भरा एक मार्केट दिख रहा है। वीडियो को हैदराबाद का बताते हुए लोग प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं। दावा है कि ईद की खरीदारी करने के लिए काफी भारी संख्या में लोग मार्केट में उमड़ आए हैं और सरेआम सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

क्या है वायरल-

कई फेसबुक और ट्विटर यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए हैदराबाद के मदीना मार्केट का बताया है।



वहीं, कुछ यूजर्स इसे दिल्ली के चांदनी चौक का भी बता रहे हैं।



क्या है सच-

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें तेलंगाना सरकार की फैक्ट चेक वेबसाइट की एक लिंक मिली। तेलंगाना सरकार ने अपनी पड़ताल में इस वीडियो को पाकिस्तान का बताया है। 18 मई को कई पाकिस्तानी यूजर्स ने इस वीडियो को फैसलाबाद के न्यू अनारकली बाजार का बताते हुए शेयर किया था।



वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि ईद की खरीददारी के लिए हैदराबाद में भीड़ के उमड़ने का दावा गलत है। वायरल वीडियो पाकिस्तान का है।
अगला लेख
भारत में Corona का प्रकोप और बढ़ा, संक्रमण के सर्वाधिक 6,088 मामले आए सामने, मृतक संख्या 3,583