सम्बंधित जानकारी
- 15th day of Ramadan 2020 : वादे की पाबंदी और अल्लाह की रजामंदी है यह रोजा
- 14th day of Ramadan 2020 : इंसानियत की पहचान है 14वां रोजा
- 13th day of Ramadan 2020 : मगफिरत का चिराग है 13वां रोजा
- 12th Day of Ramadan 2020 : इबादत, परहेजगारी का आस्ताना है बारहवां रोजा
- 11th Day of Ramadan 2020 : ग्यारहवें रोजे से शुरू होता है मगफिरत का अशरा
Eid ul-Fitr 2020 : इस बार ईद-उल-फितर कब है जानिए
Eid ul-Fitr 2020
पवित्र महीने रमजान के बाद अल्लाह की नेमतों को पाने के लिए देशभर में ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। ईद का यह त्योहार रमजान के पूरे होने की खुशी में मनाया जाता है। ईद दुनिया भर के मुसलमानों के लिए खुशी का दिन है। इस्लाम में दो ही खुशी के दिन हैं, ईद-उल फित्र और ईद उल जुहा।
रमजान में पूरे महीने रोजे रखने के बाद ईद-उल फित्र मनाई जाती है। इस बार मीठी ईद 25 मई को मनाई जाएगी। रमजान-उल मुबारक माह के बाद ईद-उल-फित्र के इस मुबारक दिन सुबह के वक्त मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह में जमा होकर ईद की नमाज अदा करते हैं, लेकिन इस बार कोरोना वायरस और लॉकडाउन के मद्देनजर लोगों को ईद की नमाज अपने घरों में ही अदा करनी होगी।
नमाज के पहले हर मुसलमान के लिए फितरा देना फर्ज है। फितरे के तहत प्रति इंसान पौने दो किलो अनाज या उसकी कीमत गरीबों को दी जाती है। इसका मकसद यह है कि गरीब भी ईद की खुशी मना सकें। ईद अल्लाह से इनाम लेने का दिन है।
