1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. फैक्ट चेक
  4. viral message claims drinking hot water with lemon slices & baking soda kills coronavirus, fact chek

Fact Check: क्या नींबू और बेकिंग सोडा के साथ गर्म पानी पीने से वाकई मर जाता है कोरोनावायरस? जानिए सच

hot water
कोरोनावायरस की दूसरी लहर भारत समेत पूरी दुनिया में कहर बरपा रही है। संक्रमण के नए मामलों में तेजी के साथ ही मौत के आंकड़ों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 3,32,730 नए कोरोना केस आए और 2263 लोगों की जान चली गई है। सोशल मीडिया पर रोजाना इस खतरनाक वायरस के इलाज के नुस्खे वायरल हो रहे हैं। एक ऐसा ही मैसेज इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि नींबू की स्लाइस और बेकिंग सोडा के साथ गर्म पानी पीने से कोरोनावायरस तुरंत मर जाता है।

जानें क्या हो रहा वायरल-

सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में लिखा गया है कि इजरायल से कोरोना का इलाज सामने आया है। इस मैसेज में बताया गया है कि लोगों को गर्म पानी में नींबू की स्लाइस और बेकिंग सोडा मिलाकर दोपहर में चाय की तरह पीना चाहिए। इससे कोरोनावायरस पूरे शरीर से खत्म हो जाता है। कहा जा रहा है कि इसी उपाय से इजरायल में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है।

क्या है इस वायरल मैसेज का सच-

भारत सरकार की सूचना एजेंसी प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज का खंडन किया है। PIB ने अपने ट्वीट में लिखा है, “सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि नींबू की स्लाइस और बेकिंग सोडा के साथ गर्म पानी का सेवन करने से कोरोनावायरस को खत्म किया जा सकता है। यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि नींबू और बेकिंग सोडा से कोरोनावायरस का इलाज हो सकता है।”

अगला लेख
प्लाज्मा क्या है? कौन और कब कर सकता है डोनेट, प्‍लाज्‍मा के बारे में जानिए सबकुछ