1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. फैक्ट चेक
  4. social media claims child who has ganapati face like is born, fact check

Fact Check: क्या गणपति की शक्ल वाले बच्चे ने लिया जन्म? जानिए वायरल PHOTO का पूरा सच

ganapati face
सोशल मीडिया पर एक अनोखे बच्चे की तस्वीर वायरल हो रही है कि जिसकी नाक हाथी की सूंड जैसी लम्बी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि गणपति जैसे चेहरे वाले बच्चे ने जन्म लिया है।

देखें पोस्ट-



क्या है सच-

पड़ताल शुरू करते हुए हमने सबसे पहले वायरल तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज में सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें यह फोटो ऑस्ट्रेलिया के आर्टिस्ट पैट्रिशिया पिशिनिनि के इंस्टाग्राम अकाउंट और उनकी वेबसाइट पर मिली।



सर्च रिजल्ट में हमें ‘दी गार्जियन’ का 6 अक्टूबर 2017 का एक आर्टिकल भी मिला। इस आर्टिकल के मुताबिक, आर्टिस्ट पैट्रिशिया पिशिनिनि ने यह आर्टवर्क बनाया है। इसे इंसानों के बाल, फाइबर, सिलिकन, स्टील से बनाया गया है।

वेबदुनिया की पड़ताल में सामने आया कि इस फोटो के साथ वायरल किया जा रहा दावा फेक है। यह फोटो किसी बच्चे की नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के आर्टिस्ट पैट्रिशिया पिशिनिनि का आर्टवर्क है।
अगला लेख
हरिद्वार महाकुंभ : Corona के मामलों में उछाल, निगेटिव जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य