1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Happy Holi Poem

होली पर मजेदार कविता : रंग भरी पिचकारी

Happy Holi Poem
रम्मू जी ने पिचकारी में,
रंग लबालब ठूंसा।
दौड़े गम्मू के पीछे यूं,
मार रहे हों घूंसा।
 
हाथ चलाया जोरों से तो,
फूट गई पिचकारी।
रम्मू के मुंह पर ही आई,
ठेल रंगों की सारी।
 
गम्मू पर तो गिरी बूंद न,
रम्मू रंगे रंगाएं।
हाथ झटकते पैर पटकते,  
घर को वापस आएं।

अगला लेख
Holi Balloon : होली पर खतरनाक हो सकते हैं गुब्बारे