1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. वेब-वायरल
  4. Imran Khan beaten up, fake video

पूर्व क्रिकेटर इमरान खान को उन्हीं के घर में पीटा गया, जानिए इस वायरल वीडियो का सच..

Imran Khan
अकसर सुखियों में बने रहने वाले पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तानी नेता इमरान खान आजकल एक वीडियो के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में खून से लथपथ इमरान खान को कुछ लोग ले जाते दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इमरान को उनके घर पर पीटा गया है।
 
क्या है इस वीडियो में..
 
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के मुखिया इमरान खान के सिर से खून बह रहा है और सुरक्षाकर्मी और समर्थक उन्हें अस्पताल ले जा रहे हैं।



आइए जानते हैं इस वीडियो की हकीकत..
 
दरअसल, यह वीडियो तो फर्जी नहीं है, लेकिन इसके साथ किया जा रहा दावा जरूर झूठा है। यह 5 साल पुराना वीडियो है। यह वीडियो साल 2013 के पाकिस्तान के आम चुनाव के समय का है। जब इमरान खान लाहौर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे, तभी अचानक मंच गिर गया। जिसके कारण इमरान 15 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए और उन्हें सिर में चोट आई थी, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी और समर्थक उन्हें अस्पताल ले गए।
 
यह खबर हमारी वेबसाइट पर भी उपलब्ध है..
 
 


हमारी पड़ताल में इमरान खान को उनके घर पर पीटे जाने का दावा करने वाला यह वीडियो झूठा साबित हुआ।
अगला लेख
इंडोनेशिया के बाली में फटा ज्वालामुखी, हवाईअड्डा बंद, 48 उड़ाने रद्द