1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. फैक्ट चेक
  4. farmers 26th january tractor rally preparation video goes viral, fact check

Fact Check: किसानों की ट्रैक्टर रैली की तैयारी का वीडियो वायरल, जानिए क्या है सच्चाई

farm laws
नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले दो महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान संगठनों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया है. इस बीच लाइटों से सजे ट्रैक्टरों की परेड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह 26 जनवरी को होने वाले किसान परेड की तैयारी का वीडियो है।

क्या है वायरल-

वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर यूजर्स लिख रहे हैं- “26 जनवरी परेड की तैयारी पूरी हो चुकी है। आप भी अपने ट्रेक्टर और तिरंगा के साथ शामिल हो। जय भारत। जय किसान।”



क्या है सच-

हमने गूगल क्रोम के InVID टूल की मदद से वायरल हो रहे वीडियो के कीफ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें Delta Agribusiness और La Gran  Epoca नामक फेसबुक पेज पर क्रमशः 16 दिसंबर, 2020 और 20 दिसंबर साल 2020 को अपलोड की गई पोस्ट मिलीं. फोटो के कैप्शन में इस वीडियो को आयरलैंड में हुई ट्रैक्टर क्रिसमस परेड का बताया गया है।

कीवर्ड्स के साथ ढूंढ़ने पर हमें आयरलैंड की इस रैली के वीडियो और तस्वीरें कई और वेबसाइट्स पर मिलीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक सालाना रैली है, जिसे हर वर्ष क्रिसमस के दौरान निकाला जाता है।

वेबदुनिया की पड़ताल में वायरल दावा फर्जी निकला. ये वीडियो भारत का नहीं, बल्कि आयरलैंड का है, जहां क्रिसमस के मौके पर ट्रैक्टर परेड का आयोजन किया जाता है।
अगला लेख
मोदी सरकार ने भारत बायोटेक से मांगी 45 लाख कोवैक्सीन, इन देशों को फ्री मिलेगी 8 लाख खुराक