1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. फैक्ट चेक
  4. Fact Check of Photo of Pigeon Sitting on Patient Shared With False Claim

Fact Check: अपनों ने नहीं किया याद तो कबूतर मिलने पहुंचा अस्पताल? जानिए इस तस्वीर का पूरा सच

Pigeon Sitting on Patient
सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें अस्‍पताल में बेड पर लेटे एक बुजुर्ग के ऊपर एक कबूतर बैठा नजर आ रहा है। फोटो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कबूतर इस बूढ़े मरीज का हाल चाल जानने उसके पास आता है। कहा जा रहा है कि यह शख्स अस्पताल के पास वाले पार्क में इस कबूतर को दाना डालते थे।

क्या है वायरल पोस्ट में-

सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए लोग लिख रहे हैं- ‘जिस नर्स ने ये तस्वीर बनाई है उसने बताया कि इस बूढ़े मरीज़ को 3 दिन हो गए अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए, और इन 3 दिनों में इनकी फैमिली का कोई भी सदस्य हालचाल लेने नहीं आया, लेकिन एक कबूतर 2 दिन से आकर उनके बेड पर थोड़ी देर बैठकर चला जाता है। बाद में पता चला कि वो अस्पताल के बगल वाले पार्क की बेन्च पर बैठकर इस कबूतर को दाना डालते थे।’



क्या है सच-

वायरल फोटो अभी की नहीं बल्कि सात साल पुरानी है। यह फोटो आयोनिस प्रोटोनोटारियस ने ली है। यह तस्वीर 19 अक्टूबर, 2013 को एथेंस के रेडक्रॉस अस्पताल के कार्डियोलॉजी वार्ड में ली गई थी। वहां आयोनिस के पिता भर्ती थे। उनके पिता वायरल तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति के साथ इस कमरे को शेयर कर रहे थे। आयोनिस ने बताया कि जब वह अपने पिता के बिस्तर के बगल में बैठा थे, तभी उन्होंने कबूतर को उस शख्स के ऊपर बैठा देखा। उस समय वह व्यक्ति सो रहा था। कबूतर काफी देर तक वहां बैठा रहा, इस दौरान आयोनिस ने अपने स्मार्टफोन से यह फोटो ली थी।

आयोनिस प्रोटोनोटारियस ने फ्लिकर पर भी यह फोटो अपलोड की हुई है।
अगला लेख
IPL 2020 : DC के कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार के लिए बड़े मैदान को कसूरवार ठहराया