शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राजस्थान
  4. barmer Gurukul teacher accused of branding childrens with hot iron rod
Last Modified: बाड़मेर , गुरुवार, 21 अगस्त 2025 (10:42 IST)

बाड़मेर के गुरुकुल में बच्चों ने बिस्तर में की पेशाब, गुरुजी ने गर्म लोहे से दागा

crime news
Barmer news in hindi : राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक गुरुकुल में बच्चों के उत्पीड़न का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि गुरुकुल के वार्डन ने 10 और 11 साल के 2 बच्चों द्वारा सोते समय बिस्तर गीला किए जाने पर उन्हें लोहे की गर्म छड़ से दागा।
 
बताया जा रहा है कि यह घटना 17 अगस्त को सेड़वा क्षेत्र के हरपालिया गांव में हरपालेश्वर महादेव विकास सेवा समिति द्वारा संचालित एक गुरुकुल में हुई। 2022 से संचालित इस गुरुकुल में गरीब, खानाबदोश और अनाथ परिवारों के बच्चे रहते हैं।
 
पुलिस के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब घायल बच्चों में से एक रात में गुरुकुल से भाग गया और अपने परिवार को यातना के बारे में बताया। बच्चों के शरीर पर दागने के घावों और उनके साथ हुए दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद ग्रामीण संस्थान के बाहर इकट्ठा हो गए और सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।
 
चौहटन के पुलिस उपाधीक्षक जीवन लाल खत्री ने पुष्टि की कि भरतपुर निवासी और गुरुकुल के वार्डन-सह-शिक्षक नारायण गिरि को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि एक वीडियो में बच्चों ने आरोप लगाया है कि उन्हें गर्म छड़ से दागा गया। इसके बाद, हमने नारायण गिरि को हिरासत में ले लिया।
 
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) प्रकाश चंद विश्नोई ने कहा कि विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। विश्नोई ने कहा कि घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है। हमने गुरुकुल का दौरा किया और बच्चों, उनके अभिभावकों व कर्मचारियों से बातचीत की है। रिपोर्ट जल्द सौंप दी जाएगी।
 
वीडियो में ग्रामीणों ने वार्डन पर पहले भी उन पर लाठियों से हमला करने का आरोप लगाया है। जांच में यह भी देखा जाएगा कि गुरुकुल की उचित निगरानी की जा रही थी या नहीं। इस बीच, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने लापरवाही का दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई और गुरुकुल को बंद करने की मांग की।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
रूस भारत को देगा सस्ता तेल, क्या होगा आम आदमी पर असर?