सम्बंधित जानकारी
- Artificial Rain : जयपुर में क्यों फेल हो गया ड्रोन क्लाउड सीडिंग ऑपरेशन? जानिए वजह
- Rajasthan Rain : राजस्थान में मानसून मेहरबान, जुलाई में 77 प्रतिशत अधिक बारिश
- राजस्थान स्कूल हादसा : वसुंधरा बोलीं, शिक्षा विभाग पहले कार्रवाई करता तो हादसा नहीं होता
- राजस्थान के स्कूल में 7 मासूमों की मौत का दोषी कौन, हादसे पर गरमाई सियासत?
- झालावाड़ में स्कूल की बिल्डिंग गिरने से हड़कंप, हादसे में 7 बच्चों की मौत
राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा, 7 बच्चों समेत 11 की मौत
हादसे का शिकार हुए लोग खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर के दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश के एटा स्थित अपने गांव लौट रहे थे।
Dausa accident news : राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार तड़के एक पिकअप वैन के एक खड़े ट्रक से टकरा जाने से 7 बच्चों और 4 महिलाओं की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। मारे गए सभी लोग उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले थे। ALSO READ: Artificial Rain : जयपुर में क्यों फेल हो गया ड्रोन क्लाउड सीडिंग ऑपरेशन? जानिए वजह
दौसा के पुलिस अधीक्षक सागर ने बताया कि यह हादसा मनोहरपुर के पास हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर के दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश के एटा स्थित अपने गांव लौट रहे थे।
उन्होंने कहा कि पिकअप वैन में 20 से अधिक लोग सवार थे। पिकअप वैन ने राजमार्ग की सर्विस लेन पर खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। यह हादसा बुधवार सुबह चार से पांच बजे के बीच हुआ। 8 घायलों में से एक की हालत गंभीर है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौसा में हुए भीषण हादसे पर दुख जताते हुए घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
edited by : Nrapendra Gupta
