गुरुवार, 4 दिसंबर 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. India will get cheap oil from Russia, what will be the impact on the common man?
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 21 अगस्त 2025 (11:42 IST)

रूस भारत को देगा सस्ता तेल, क्या होगा आम आदमी पर असर?

crude oil
Russia crude oil : अमेरिका से टैरिफ विवाद के बीच रूस ने भारतीय तेल कंपनियों ने राहत देते हुए और सस्ता तेल देने का एलान किया। हालांकि रूस के इस कदम से ट्रंप की भारत के प्रति नाराजगी और बढ़ सकती है। जानिए रूस के इस कदम से आम आदमी और उसके बजट पर क्या असर होगा?
 
भारत में रूसी दूतावास के प्रभारी रोमन बाबुश्किन का कहना है कि रूस भारत को औसतन पांच फीसद सस्ती दर पर क्रूड उपलब्ध कराता है जो भारत से बड़े ऊर्जा खरीददार देश के लिए काफी फायदे का सौदा है और रूस आगे भी ऐसा करता रहेगा। उनके देश ने भारत को तेल देने के लिए एक विशेष सिस्टम भी बनाया है। उनका कहना है कि अगर अमेरिकी बाजार में दिक्कत हो रही है तो भारत रूस के बाजार में निर्यात बढ़ा सकता है। ALSO READ: अमेरिका को लगेगा बड़ा झटका, रूस ने कहा- भारतीय सामान का Russia में स्वागत है
 
रूस से कितना तेल खरीदता है भारत : भारत अपनी जरूरत का 40 फीसद कच्चा तेल रूस से खरीदता है। रूस भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए सबसे ज्यादा तेल आपूर्ति करने वाला देश है। खपत बढ़ने से भारत की तेल खरीद बढ़ती जा रही है। 
 
यूरोप के नए प्रतिबंधों के बाद रूस 47-48 डॉलर से ज्यादा कीमत पर तेल नहीं बेच सकता। पहले यह कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल थी। ऐसे में भारत को मिलने वाली छूट भी 4-5 डॉलर प्रति बैरल से घट कर 1.5-2 डॉलर प्रति बैरल रह गई है। 
 
क्या जनता को मिलेगा फायदा : भारत भले ही रूस से बड़ी मात्रा में सस्ता तेल खरीद रहा हो लेकिन आम लोगों को अब तक इसका फायदा नहीं मिला है। रूस से सस्ते तेल की खरीद से होने वाली बचत का फायदा निजी कंपनियों जैसे रिलायंस और नायरा को मिल रहा है, सरकार भी इस डील से फायदे में हैं। आम आदमी को सस्ता पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा है, क्योंकि सरकार ने टैक्स कम नहीं किया है और निजी कंपनियां मुनाफा कमा रही हैं। आगे भी तेल कंपनियां शायद ही आम ग्राहकों को इसका फायदा दे।
 
भारत को मिली रूस से तेल खरीदने की सजा : अमेरिका ने हाल ही में भारत पर 25 फीसद का अतिरिक्त शुल्क इसलिए लगाया है कि वह रूस से तेल की खरीद करता है। ट्रंप समेत कई अमेरिकी नेताओं का कहना है कि रूस पर दबाव बनाने के लिए ही भारत पर अतिरिक्त शुल्क लगाया है। भारत से तेल के बदले मिलने वाले पैसे से ही रूस यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ता है। 
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
कानून में यह भी जोड़ दीजिए, संविधान के 130वें संशोधन पर आखिर क्या है मनीष सिसोदिया की मांग