Fact Check: तकनीकी खामी के चलते क्रैश हुआ राफेल लड़ाकू विमान? जानें ‘Indian Air Force’ के वायरल ट्वीट का सच
सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि एक्सरसाइज के दौरान तकनीकी खामी के चलते एक राफेल विमान अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के पास क्रैश हो गया और इस हादसे में एक पायलट शहीद हो गया। इस दावे के साथ भारतीय वायुसेना का एक कथित ट्वीट शेयर किया जा रहा है।
क्या है वायरल-
ISI नाम के एक ट्विटर हैंडल से भारतीयु वायुसेना के कथित ट्वीट की तस्वीर शेयर कर यही दावा किया गया है।
क्या है सच-
वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने अलग-अलग कीवर्ड्स से इंटरनेट पर सर्च किया, लेकिन हमें कोई प्रामाणिक मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। अगर राफेल लड़ाकू विमान क्रैश हुआ होता और कोई पायलट शहीद होता तो ये एक बड़ी खबर होती और मीडिया उसे रिपोर्ट करती।
वायरल ट्वीट कथित रूप से @IAF_MCC ट्विटर हैंडल से किया गया है, जो वाकई में भारतीय वायुसेना का आधिकारिक ट्विटर हैंडल है। लेकिन जब हमने इस अकाउंट को चेक किया, तो हमें ऐसा कोई ट्वीट नहीं मिला। फिर हमने वायरल ट्वीट को गौर से देखा, तो पाया कि यह ट्वीट एडिट करके बनाया गया है। वायरल ट्वीट में डेट इस तरह लिखा है – ‘04 Sept 20’, जबकि डेट का फॉर्मेट है- ‘Sep 4, 2020’।
वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि भारतीय वायुसेना के नाम पर वायरल ट्वीट फर्जी है। वायुसेना की राफेल लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुई है।

انڈیا کا جدید ترین فائٹر طیارہ "Rafale" گر کر تباہ ہوگیا، ساتھ پائلٹ بھی جہنم واصل ۔۔۔
— ISI (@MSaqibk32873161) September 7, 2020
دنیا کی نالائق ترین ائیر فورس کے طیارے خود ہی گرتے ہیں گرانے کی ضرورت نہیں ہوتی#rafale_india_Crashed pic.twitter.com/6nOe3FHQkx