1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. paint according to vastu

वास्तु अनुसार कौन सा रंग किस कमरे के लिए है बेस्ट

paint according to vastu
home colour
 
दीपावली का पर्व (dipawali 2022) नवीनता का त्योहार है। इस पर्व पर जहां हम नए कपड़े पहनकर इस त्योहार को मनाते हैं, वहीं घर की साफ-सफाई, रंग-रोगन आदि करके हम अपने घर को एकदम साफ-सुथरा कर देते हैं ताकि मां लक्ष्मी हमारे घर पधारे और स्थायी निवास करें। यदि आप भी कुछ ऐसा ही सोचते हैं तो जान लीजिए... 

इस दीपावली पर वास्तु के अनुसार कौनसा कलर किस कमरे के लिए रहेगा सबसे बेस्ट। जानिए टिप्स- 
 
1. प्रवेश कक्ष यानी दरवाजे से अंदर आते ही जो कमरा सबसे पहले आता है, वहां सफेद, हल्का हरा, गुलाबी व नीला रंग करवाना शुभ परिणाम देता है।
 
2. लिविंग रूम/बैठक कक्ष में हमेशा पीला, मटमैला, भूरा, हरा रंग शुभ होता है। 
 
3. भोजन कक्ष में आप हरा, नीला या हल्का गुलाबी, हल्का रंग का प्रयोग कर सकते हैं। ये तीनों रंग इस कमरे के लिए शुभ होते हैं।
 
4. मुख्य शयन कक्ष में हरा या नीला, गुलाबी, हल्का रंग का प्रयोग किया जाना चाहिए, जो वास्तु के अनुसार इस कमरे के लिए शुभता प्रदान करते हैं।
 
5. बच्चों का कोई कमरा हो, या फिर जहां पर बच्चों को सुलाया जाता है वहां की दीवारों पर काला, नीला या हरा रंग शुभ होता है।
 
6. रसोईघर यानी किचन में हमेशा शांतिदायक सफेद रंग शुभ होता है, जो वहां की ऊर्जा को सकारात्मकता प्रदान करता है।
 
7. पूजा व आध्यात्म से संबंधित कमरे में सदैव गुलाबी, काला, हरा, लाल रंग करवाया जाना ही शुभ फल प्रदान करता है।
 
8. स्नान घर/ बाथरूम का अंदरूनी रंग गुलाबी, काला, स्लेटी या सफेद हो तो वह शुभता व सकारात्मकता प्रदान करता है। 
 
9. अध्ययन कक्ष अर्थात् जहां पर पढ़ाई या लिखा-पढ़ी का काम किया जाता हैं, उसमें हरा, लाल, गुलाबी, नीला, हल्का भूरा, हल्का रंग शुभ होता है। 

home colour tips 

 
 
अगला लेख
Dhanteras 2022: धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त