1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. 7 Simple Ways to Save Money

वास्तु के अनुसार धन घर की कौन सी दिशा में रखें?

Tips for money luck
हर इंसान के मन में अथाह धन पाने की चाहत होती है। यदि आप भी कुछ ऐसा ही सोचते हैं तो फिर इन वास्तु के नियमों को अपनाना होगा, ताकि आपके घर में हमेशा धन की बरसात होती रहे। आइए जानते हैं- tips for money
 
1. पूर्व दिशा में घर की संपत्ति और अलमारी, तिजोरी रखना बहुत शुभ माना जाता है, इससे निरंतर धन में बढ़ोतरी होती रहती है।
 
2. घर के उत्तर दिशा के कमरे में दक्षिण की दीवार से लगाकर अलमारी रखने से उसका मुंह उत्तर में खुलेगा और उसमें रखे गए धन, रुपए-पैसे की निरंतर वृद्धि होती है। 
 
3. वास्तुनुसार यदि आप धन पश्चिम दिशा में रखते हैं, तो इसका साधारण फल मिलता है, क्योंकि उर परिवार का मुखिया बड़ी कठिनाई से धन कमा पाता है। अत: इस दिशा में धन रखना धनलाभ में कमी लाता है। 
 
4. धन को उत्तर दिशा में रखने सबसे शुभ माना गया है, क्योंकि इस दिशा के स्वामी कुबेर है, जो धन के देवता माने जाते हैं।
 
5. धन को यदि आप घर के ईशान कोण में रखते हैं, तो ऐसे घर के मुखिया को बुद्धिमान समझा जाता है, क्योंकि यहां रखा धन, रुपए-पैसे में निरंतर बढ़ोतरी होती है।
 
6. साथ ही आग्नेय कोण में कभी भी धन नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यहां धन रखने से वह बढ़ने के बजाय निरंतर घटता जाता है। परिणामस्वरूप आमदनी कम और  खर्च ज्यादा होता है तथा निरंतर कर्ज बना रहता है। 
 
7. अगर आप रुपया, धन, सोने या चांदी के आभूषण दक्षिण दिशा में रखते हैं तो इससे खास नुकसान तो नहीं होगा, परंतु आपके धन-ऐश्वर्य में विशेष बढ़ोत्तरी भी नहीं होगी। 

Vastu n Money
अगला लेख
5 तरह की परेशानियां हैं तो अनार भूलकर भी न खाएं