1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. karj se mukti ke upay

Vastu Tips : कर्जा बढ़ गया है तो घर से निकाल फेंके ये 10 वस्तुएं

karj se mukti ke upay
Rin se mukti ke upay: कई बढ़ने या कर्ज खत्म नहीं होने के कई कारण होते हैं। उन्हीं में से एक कारण घर का वास्तु और घर में ऐसी कुछ वस्तुएं रखी होती हैं जो घर का वास्तु बिगाड़ देती है। अक्सर देखा गया है कि लोग घर में अटाला या कबाड़ जमा कर रखते हैं। इसके लिए एक कबाड़खाना अलग से होना चाहिए। पुराने या टूटे हुए जूते-चप्पल आपको आगे बढ़ने से रोक देते हैं। इन 10 वस्तुओं को भी घर से बाहर निकाल दें।
 
1. टूटा दर्पण : घर में कोई कांच या सजने संवरने का दर्पण टूटा या क्रेक है तो उसे हटा दें। 
 
2. टूटे फूटे पेन : टूटे फूटे पेन, पेंसिल, ब्रश या कलम है तो उसे हटा दें।
 
3. बंद घड़ियां, टीवी : घर में कोई बंद घड़ी, अटाला टीवी या कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान है तो उसे हटा दें।
 
4. टूटे फूटे बर्तन : कप, प्लेट या कोई और बर्तन टूटे फूटे हैं तो उन्हें हटा दें।
 
5. टूटी झाडू : घर में टूटी या खंडित झाडू नहीं रखना चाहिए।
6. टूटी फूटी तस्वीर : किसी को फटा पोस्टर, तस्वीर या फोटो है तो हटा दें।
 
7. टूटा फूटा फर्निचर : टूटे फूटे पलंग, सोफा, कुर्सी, टेबल, अलमारी सहित अन्य किसी भी प्रकार का फर्निचर हैं तो हटा दें। 
 
8. टूटा फूटा दीपक और गमला : घर में मीट्टी का टूटा फूटा दीपक या गमला है तो उसे हटा दें।
 
9. फटे-पुराने कपड़े : फटे-पुराने कपड़ों या चादरों से भी घर में नकारात्मक मानसिकता और ऊर्जा का निर्माण होता है। इस तरह के वस्त्रों को किसी को दान कर देना चाहिए या इसका किसी और काम में उपयोग करना चाहिए।
 
10. पर्स या तिजोरी : पर्स फटा न हो और तिजोरी टूटी हुई न हो। पर्स या तिजोरी में धार्मिक और पवित्र वस्तुएं रखें जिनसे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और जिन्हें देखकर मन प्रसन्न होता है।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
अगला लेख
Hanuman Vadvanal Stotra | श्री हनुमान वडवानल स्तोत्र