गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. kangal bna dengi 5 galtiyaan
Written By

अगर आपके घर भी हैं ये 5 चीजें तो तुरंत बदल डालें, आपको कंगाल बना सकती हैं ये गलतियां

अगर आपके घर भी हैं ये 5 चीजें तो तुरंत बदल डालें, आपको कंगाल बना सकती हैं ये गलतियां - kangal bna dengi 5 galtiyaan
इस पूरे ब्रम्हांड में मौजूद हर वस्तु में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा विद्यमान है, जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अपना प्रभाव डालती है। ये प्रभाव इस सृष्ट‍ि से लेकर आप और आपके जीवन पर भी पड़ता है। खास तौर से वह वातावरण, लोग या वस्तुएं जो आपके आसपास हैं और आपसे जुड़ी हुई हैं, आप पर सीधा प्रभाव डालती हैं। अगर यह ऊर्जा एवं प्रभाव नकारात्मक है, तो यह आपको, आपके जीवन और समस्त गतिविधियों के लिए नुकसानदाक है। 
 
हमारा घर हमारे लिए एक छोटे ब्रम्हांड की तरह काम करता है, अगर यहां किसी भी कारण से नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है, तो यह आपकी कई समस्याओं जैसे नौकरी, विवाह, व्यापार, सेहत एवं धन आदि का कारण बन सकता है। जानिए ऐसी ही 5 चीजें, जो गलती से भी घर में हैं तो आप हो सकते हैं कंगाल ...   
 
1 अगर आपके घर में कोई शीशा टूटा हुआ है, उसमें दरार आ गई है या फिर खिड़की का कांच टूट गया है, तो इसे तुरंत बदल दीजिए। यह आपको और आपके आसपास के वातावरण को नुकसान पहुंचा रहा है।
 
2 घर के मंदिर या किसी भी स्थान पर भगवान की कोई ऐसी प्रतिमा है, जो खंडित है या जिसका कोई अंग भंग हो चुका है, तो इसे विसर्जित कर दें। इसी प्रकार अगर भगवान का कोई फोटो फटा हुआ है, तो इसे भी ठंडा कर आएं। अन्यथा धन संबंधित परेशानियां बढ़ जाएंगी।
 
3 घर के मंदिर या देवी देवता के स्थान पर अगर आपने एक ही देवी-देवता की तसवीर या प्रतिमा आमने-सामने रखी हुई है, तो इसे बदल दें। ऐसा नहीं करने पर आपकी आय के साधन कम और खर्चे अधिक हो जाते हैं। 
 
4 घर में ऐसे पौधे बि‍ल्कुल न लगाएं जो कांटेदार हो या फिर जिनमें से दूध निकलता हो। इस प्रकार के पौधे धन संबंधी परेशानियों के साथ-साथ अन्य समस्याओं का भी कारण बनते हैं।
 
5 अगर आपके घर में कोई घड़ी, वाहन या इलेक्ट्रॉनिक वस्तु लंबे समय से खराब पड़ी हुई है, तो इसे तुरंत बदल दीजिए। यह आपको नकारात्मक ऊर्जा दे रही है। 
ये भी पढ़ें
लुप्त हो जाएगा बद्रीनाथ धाम, जानिए 10 रहस्य