क्या आपने भी अपने घर में लगा रखा है फव्वारा या झरने का चित्र, जानिए नुकसान
बैठक रूम में कभी भी नकारात्मक चित्र न लगाएं, जैसे ताजमहल, महाभारत या किसी कांटेदार पौधे का चित्र। जंगली जानवर, रोते हुए बच्चे, नंगे बच्चे, युद्ध के दृश्य, भगवान व पेड़ आदि के चित्र भी न लगाएं। यदि घर में फव्वारा या झरने का चित्र लगा रखा है तो सावधान, जानिए क्या होता है उसका नुकसान।
1. फव्वारे या झरने का चित्र दिखने में सुंदर होता है लेकिन माना जाता है कि जिस प्रकार पानी बह जाता है, ठीक उसी प्रकार हमारा पैसा भी व्यर्थ के कार्यों में खर्च हो सकता है। इसी कारण घर में ऐसी लगाने से बचना चाहिए।
2. झरने या फव्वारे के चित्र को किसी वास्तु शास्त्री से पूछकर ही लगाता चाहिए। अक्सर इस तरह के चित्र ईशान कोण के वास्तु को ठीक करने के लिए लगाते हैं, लेकिन यह बड़े पैमाने पर नहीं होता।
3. कुछ लोग इसकी जगह मछलीघर लगाते हैं या मछली का चित्र लगा देते हैं। हालांकि पानी का एक मटका रखने से भी काम चल जाता है, लेकिन मछलीघर लगाना भी नुकसानदायक हो सकता है।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।....
और पढ़ें