• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. 10 benefits of planting Amla tree at home
Written By

घर में आंवले का पेड़ लगाने के 10 फायदे

घर में आंवले का पेड़ लगाने के 10 फायदे - 10 benefits of planting Amla tree at home
where to plant amla tree as per vastu: आजकल लोग अपने घर, आंगन, बगीचे, गैलरी या गमले में आंवला का पेड़ उगा रहे हैं। इसके पीछे कारण यह है कि लोगों ने कोरोना काल के दौरान यह समझा की हमारी इम्युनिटी का पॉवरफुल होना कितना जरूरी है। इसीलिए बदलते समय के साथ ही आंवले के पौधे की डिमांड भी कई गुना बढ़ गई है। 
 
आइए जानते हैं वास्तु और ज्योतिष के अनुसार घर में आंवले का पेड़ लगाने से होने वाले 10 फायदे-
 
1. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में आंवले का पेड़ लगाना शुभ होता है। इस पेड़ को घर के उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
 
2. मान्यतानुसार आंवले के पेड़ की जड़ में श्रीहरि विष्णु का वास होता है। इसीलिए इसकी पूजा करने से जीवन के शुभ फल मिलते हैं। 
 
3. आंवले का पेड़ घर में होने से सुख-समृद्धि के साथ ही शांति बनी रहती है।
 
4. यह पेड़ हर तरह के रोग को मिटाने की क्षमता रखता है और हर तरह के शोक को दूर रखता है। 
 
5. यह पेड़ अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध और सकारात्मक बनाता है।
 
6. इस पौधे की देखभाल किसी मंदिर की तरह करना होती है। इसके आसपास किसी भी प्रकार का कचरा जमा न होंने दें।
 
7. आंवला नवमी या अक्षया नवमी पर इस पेड़ की पूजा करने से सभी तरह की मनोकामना पूर्ण होती है।
 
8. पौराणिक मान्यता के अनुसार ब्रह्मा जी के आंसुओं से आमलकी यानी आंवले का वृक्ष उत्पन्न हुआ था। 
 
9. कहते हैं कि यदि कोई स्त्री शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर उसका पूजन करती है तो वह जीवनभर सौभाग्यशाली बनी रहती है।
 
10. आंवले का एक वृक्ष लगाने से जातक को राजसूय यज्ञ के बराबर का फल मिलता है। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें
घर खरीदने के पहले जरूर जान लें कि किस टाइप का मकान नहीं खरीदें