बुधवार, 30 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव-2012
  4. »
  5. उत्तरप्रदेश
Written By भाषा

सपा, कांग्रेस मिला सकते हैं हाथ : सुषमा

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव
FILE
समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच साठगांठ होने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि उत्तरप्रदेश में दोनों दल भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए चुनाव के बाद गठजोड़ कर लेंगे।

भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने यहां एक चुनावी सभा में कहा भाजपा ने जब कभी गलत नीतियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा, बसपा और सपा ने उसे पार लगाया है। इन्हीं गलत नीतियों की वजह से महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा। ये दल या तो कांग्रेस के पक्ष में मतदान करते हैं या फिर अनुपस्थित रहकर अप्रत्यक्ष सममर्थन करते हैं।

उन्होंने कहा कि हाल ही में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने उत्तरप्रदेश में भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए चुनाव पश्चात गठबंधन की बात कही थी। इस सभा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूरी ने कहा कि बसपा भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गई है और भाजपा ही लोगों की आकांक्षाएं पूरी कर सकती है। (भाषा)