जयप्रदा के बाद अब अमरसिंह भी गिरे
FILE
पार्टी के सूत्रों ने यहां बताया कि सिंह जिले के खरेला ब्लॉक के एचाना गांव में राष्ट्रीय लोकमंच के प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद जब हेलिकॉप्टर की तरफ तेजी से बढ़ रहे थे, तभी सभास्थल पर बिछे दरीचे में उनका पैर फंस गया और वे गिर गए।
सूत्रों के मुताबिक गुर्दे की तकलीफ से जूझ रहे सिंह को मामूली चोट आई है और वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ रवाना हो गए। (भाषा)

