1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव-2012
  4. »
  5. उत्तरप्रदेश

22 सालों में उप्र में सपा की सबसे बड़ी जीत

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2012
उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 224 सीटें हासिल कर 22 वर्ष में सभी दलों के मुकाबले सबसे बड़ी जीत हासिल की है। साल 1989 के बाद पिछले 22 वर्षों के दौरान 1991 में भाजपा को 221 सीटें प्राप्त हुई थी।

उत्तरप्रदेश में 2007 के विधानसभा चुनाव में मायावती की बसपा को 206 सीटों प्राप्त हुई थी जबकि 2002 में समाजवादी पार्टी को 143 सीटों को जीत हासिल हुई थी।

साल 1996 में भाजपा 174 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई थी। वहीं 1993 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 177 सीटें प्राप्त हुई थी जबकि सपा को 109 सीटें मिली थी। उत्तरप्रदेश में साल 1989 के विधानसभा चुनाव में जनता दल को 208 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

इससे पहले 1985 में कांग्रेस को 269 सीटें मिली थी जबकि 1980 में कांग्रेस को 309 सीट और 1977 में जनता पार्टी को 352 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें