दिव्यांग युवाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, अब घर बैठे कर सकेंगे सिविल सेवा की फ्री तैयारी
उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के सशक्तिकरण और उनके भविष्य को संवारने के लिए एक ऐतिहासिक पहल की है। सीएम धामी ने राज्य में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग शुरू करने का ऐलान किया है, जिससे अब घर बैठे ही मेधावी छात्र सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।
सीएम धामी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, हमारी सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सपनों को नई उड़ान देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग की शुरुआत एक महत्वपूर्ण पहल है, जो उन्हें समान अवसर प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी।
मुख्यमंत्री ने पोस्ट के साथ ही एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिस पर लिखा है हर वर्ग का उत्थान हमारी पहचान। दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग की शुरुआत। पोस्टर में सीएम के साथ ही दिव्यागं छात्र छात्राएं भी दिखाई दे रहे हैं।
हमारी सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सपनों को नई उड़ान देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग की शुरुआत एक महत्वपूर्ण पहल है, जो उन्हें समान अवसर प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी। https://t.co/ZObwFJIGdl
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 16, 2026
योजना के तहत शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले तीन तरह के दिव्यांग छात्र-छात्राओं को घर बैठे सिविल सेवा की तैयारी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्र-छात्राओं को किस तरह घर बैठे नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाए, इसके लिए समाज कल्याण विभाग को नोडल बनाया गया है।

