शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
  3. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
  4. big jolt to congress in Uttarakhand
Written By
Last Updated : गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (12:22 IST)

उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल

उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल - big jolt to congress in Uttarakhand
देहरादून। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता किशोर उपाध्याय आज भाजपा में शामिल हो गए। किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने को लेकर लम्बे समय से अटकलें लग रही थी।
 
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ संपर्क के चलते उनको पार्टी ने सभी पदों से हटा दिया था। किशोर के भाजपा में शामिल होने की भनक लगने पर कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया।  हालांकि किशोर तब शामिल नहीं हुए और इसे वनाधिकार की मुहिम को बता रहे थे।
 
भाजपा मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महामंत्री संगठन अजय कुमार और नरेश बंसल की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। किशोर को भाजपा टिहरी से टिकट दे सकती हैं।
 
किशोर ने कहा पीएम मोदी ने 2014 में कहा गंगा ने उन्हें बुलाया है तो उन्होंने गंगोत्री से काशी तक गंगा के लिए काम किया। भाजपा की सदस्यता लेने पर प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत तमाम बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने किशोर उपाध्याय का स्वागत किया। इसके बाद किशोर उपाध्याय टिहरी के लिए रवाना हो गए।
ये भी पढ़ें
किशोर उपाध्याय भाजपा में, धन सिंह नेगी कांग्रेस में शामिल