1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Yogi Adityanath
Written By
Last Updated : सोमवार, 9 अगस्त 2021 (13:09 IST)

यूपी में बाढ़ का कहर, सीएम योगी करेंगे हवाई सर्वेक्षण

लखनऊ। यूपी में बाढ़ का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। औरैया व इटावा में बाढ़ का प्रकोप काफी कहर ढा रहा है। यमुना नदी में आई बाढ़ से अजीतमल और औरैया तहसील के 24 गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के प्रकोप का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोमवार को बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।


बाढ़ से कानपुर- बांदा मार्ग भी प्रभावित हुआ है। गंगा, यमुना सहित अनेक नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। दर्जनों गांवों का शहर से संपर्क टूट गया है। मुख्यमंत्री जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर इन जिलों में संचालित राहत व बचाव कार्यों की मौके पर समीक्षा भी करेंगे।
ये भी पढ़ें
यूपी में बाढ़ : शिव की नगरी काशी में गंगा का तांडव, जलमग्न हुए गलियारे