1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh flood : 145 people saved in rescue operation

मध्यप्रदेश में बाढ़ का कहर, 7 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, बचाई बाढ़ में फंसे 145 लोगों की जान

Madhya Pradesh Flood
कोटा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से हाल बेहाल है। बाढ़ से यहां अब तक 24 लोग मारे जा चुके हैं। पार्वती नदी के किनारे वाले इलाके बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए। राज्य के गुना जिले में स्थित एक गांव में नदी में बाढ़ आने के कारण रात भर अपने घरों में फंसे रहे कम से कम 145 लोगों को बचाया गया।
 
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के गुना जिले के सुंडा गांव के लोगों को बचाने के लिए एक हेलीकॉप्टर और नौकाएं भेजीं। बचाए गए लोगों को राजस्थान के बारन जिले के चाबरा गांव में ले जाया गया।
 
बारन के पुलिस अधीक्षक विनीत बंसल ने कहा कि सुंडा गांव के करीब 145 लोग शुक्रवार रात से ही नदी के बाढ़ के पानी में फंसे हुए थे।
 
गुना के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शुक्रवार रात को ही चाबरा पहुंच गए और बचाव अभियान के लिए वहीं रहे। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा राहत बल की मदद से बचाव अभियान चलाकर लोगों को बचा लिया गया।

यह बचाव अभियान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और करीब सात घंटे तक चला। हेलीकॉप्टर और नौकाओं की मदद से लोगों को बचा लिया गया।