1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Yogi government in action on woman crime

एक्शन में योगी सरकार, अब चौराहों पर लगेंगे महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों के पोस्टर

Uttar Pradesh
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने छेड़खानी और यौन उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओ के प्रति गंभीर रूख अपनाते हुए महिला अपराध में लिप्त पाए जाने अपराधियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए जाने का फैसला लिया है।
 
अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने गुरुवार को कहा कि महिलाओं, बच्चियों से छेड़खानी, दुर्व्यहार, अपराध, यौन अपराध करने वाले अपराधियों के चौराहों पर पोस्टर लगाए जाएंगे। इस कार्यवाही से समाज में छुपे ऐसे दुराचारियों को बेनकाब किया जा सकेगा।
 

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ऐसे आसामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटेगी। कहीं भी महिलाओं के साथ कोई आपराधिक घटना हुई तो संबंधित बीट इंचार्ज, चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी और सीओ जिम्मेदार होंगे। (वार्ता)
अगला लेख
कोरोना से जंग, 20 से ज्यादा देशों के 1.2 खरब लोगों को चाहिए स्पूतनिक-वी वैक्सीन