1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. yogi aditynath stopped fleet to give way to ambulance

सीएम योगी ने काफिला रोककर दिया एंबुलेंस को रास्ता, जीता सबका दिल

yogi aditynath
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने काफिले की सुरक्षित रवानगी के लिए रोके गए सामान्य यातायात में फंसी एक एंबुलेंस को अपनी गाड़ी रोककर जाने का रास्ता दिया। योगी के इस कार्य की सभी दिल खोलकर सराहना कर रहे हैं।
 
पुलिस उपायुक्त (यातायात) सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि गुरुवार शाम मुख्यमंत्री का काफिला हजरतगंज से बंदरिया बाग की तरफ रवाना होने के लिए निकलने वाला था। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक सामान्य प्रक्रिया के तहत उस रास्ते पर यातायात रोका गया था।
 
शाक्य के मुताबिक, राज भवन के नजदीक योगी ने एक एंबुलेंस को यातायात में फंसे देखा तो उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया कि अपना कारवां सड़क के एक किनारे पर रोक दें और एंबुलेंस को जाने का रास्ता दें। मुख्यमंत्री की इस पहल की आम लोगों ने सराहना की।
 
यातायात रोके जाने के कारण वहां खड़े लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र के भास्कर सिंह ने कहा, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंसानियत का परिचय देते हुए एंबुलेंस को जाने दिया। हो सकता है कि इससे किसी की जान बच गई हो।'
 
अगला लेख
Career Guidance : बारहवीं के बाद बेहतर करियर कैसे खोजें